गिरिडीह झारखण्ड

गिरिडीह उपायुक्त के निर्देश पर जिले एवं सभी प्रखंडों में चल रहा है कंबल वितरण का कार्यक्रम, जरूरतमंदों को दी जा रही है कंबल

Share This News
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार बढ़ते ठंड, शीतलहर, एवं लुढ़कते पारा को देखते हुए जिले के गरीब व असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। ताकि सभी वंचितों एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें। ताकि उन लोग भी ठंड से बच सके। इस आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, गांवा की अगुवाई में प्रखंड प्रशासन की टीम ने बड़ी संख्या में बिरहोर परिवारों, रिक्शा चालक, मजदूर, दिव्यांग तथा वृद्ध-बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया। ताकि बढ़ते ठंड से राहत मिले और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूरे गांवा प्रखंड में भयंकर शीत लहरी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर और सामाजिक सुरक्षा के तहत असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है।
विदित हो कि बढ़ते शीतलहरी को देखते हुए पूरे जिले एवं सभी प्रखंड तथा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है। कम्बल वितरण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि भयंकर शीत लहरी को देखते हुए पदाधिकारी रात्रि भ्रमण के दौरान यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे शीत में नहीं रहें। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे अंचलाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।