Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में कलयुगी बेटे ने मां को चाकू मार कर किया घायल, लोगों ने बेटे को पकड़कर पुलिस को सौपा

Share This News

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के जमखोखरो में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की आंख में चाकू मारकर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव ने आज अपनी ही विधवा मां की आंख में चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं लोगों ने इसकी सूचना देवरी थाना प्रभारी को दी। इधर सूचना मिलते ही देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल दल बल के साथ पहुंचकर महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया वहीं घायल विधवा मां को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है वही कलयुगी बेटे को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया है।

Exit mobile version