गिरिडीह झारखण्ड

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

Share This News

जमुआ:- विकाश यादव

भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है।भारत महाशक्ति बनकर उभरा है मोदी जी के नेतृत्व में।उक्त बातें केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को धुरेता मोड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। कहा कि सरकार समाज के अंतिम ब्यक्ति के जीवन स्तर के उन्नयन के लिए कटिबद्ध है। कहा कि मुफ्त गैस,मुफ्त बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास,पेंशन,कृषक सम्मान योजना,सामाजिक सुरक्षा पेंशन ,आयुष्मान योजना सभी अंत्योदय के विकास के लिए है।

उन्होंने कहा आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनियां में बढ़ी है। बड़े से बड़े देश हमारे पी एम के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए स्वागत में खड़ा रहता है। भारत की सामरिक ताकत,आंतरिक ताकत में बेतहाशा वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा देश की विकास की रफ्तार बढ़ी है।अन्योदय का विकास हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के हीरोडीह प्रमंडल प्रभारी अधीर वर्मा ने किया वहीं संचालन हीरोडीह के संयोजक गौरव सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा,भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, कैलाश प्रसाद साहू, गोविंद सिंह, अनुज वर्मा भोला पासवान सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डॉ अशोक वर्मा, सुधीर राय, जीबलाल यादव, सुरेश दास, पवन द्विवेदी,भिखारी राम, झारखण्डधाम मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष वकील विश्वकर्मा,रामानन्द पाण्डेय, जनार्दन दास, होरील राय सहित कई लोग थे। सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।