Site icon GIRIDIH UPDATES

गुरूनानक देव जी की जयंती को लेकर भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

Share This News

गिरिडीह। गुरूनानक देव जी की 552वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले स्थानीय रागी भाई सुबोध सिंह के द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात आगरा से आए हुए रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह की टीम के द्वारा शबद कीर्तन किया गया। भाई गगनदीप सिंह के द्वारा ‘‘सिद्ध बोलन शुभ बचन धन नानक तेरी वड्डी कमाई’’, ‘‘आदेश बाबा आदेश आद अनील अनाद अनाहत जुगजुग एको वेस’’ शबद जैसे कीर्तन बोल से सात संगत निहाल हो गई।

गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया व सचिव नरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ सम्मी के ने बताया कि आज गुरूनानक देव जी का नगर कीर्तन निकाला जाना था लेकिन कोविड गाईड लाईन के तहत इस बार नगर कीर्तन नहीं निकाला गया। नगर कीर्तन की जगह गुरूद्वारे में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कहा कि आज गुरूनानक जयंती के अवसर पर भी भव्य कीर्तन दरबार गुरूद्वारे में सजेगा। उन्होंने बताया कि गुरू पर्व को गिरिडीह की पूरी सात संगत धूमधाम से मना रही है। बताया कि 20 नवम्बर को गुरू तेग बहादूर का 400वां प्रकाश पर्व मनाया जायेगा।

इस दौरान प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया व उनके परिवार की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सिक्ख समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी सिरकत की। मौके पर चरणजीत सिंह सलूजा, परमजीत सिंह, राजेंदर सिंह बग्गा, देवेंदर सिंह, हरेन्दर सिंह मोंगिया, सन्नी सिंह, रोबीन चावला, राजू चावला, हरमिंदर सिंह बग्गा, गुरदीप सिंह बग्गा, कुंवरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह समेत काफी संख्या में समाज के महिला-पुरूष व बच्चे मौजूद थे।

Exit mobile version