Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह के जमुआ में कल आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, परिवर्तन संकल्प यात्रा की करेंगे शुरुआत, तैयारी का जायजा लेने पहुँचे असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

Share This News

गिरिडीह में कल 20 सितंबर को भाजपा के परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। इसकी शुरुआत जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध झारखंडधाम से गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यहां मुखारी मैदान में भव्य जनसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की लगभग तैयारी पूरी हो गई है। एक बड़े भू-भाग में यहां पंडाल और मंच बनाया गया है।

जहां अतिथियों के साथ आम लोगों की बैठने का समुचित व्यवस्था होगी। गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड के चुनाव प्रभारी हेमंत विश्व शर्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया।

कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड़ में है। कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों का जुटान होगा। यहां गृह मंत्री के अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

Exit mobile version