गिरिडीह झारखण्ड धर्म

गायत्री परिवार की विचार गोष्ठी में कार्यों का उल्लेख

Share This News

गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा जिला स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गायत्री परिवार जिला प्रमुख कामेश्वर सिंह एवं गायत्री चेतना केंद्र तिसरी के संचालक हरि गोप ने संयुक्त रूप से की। वहीं संचालन नरेश प्रसाद यादव व अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

विचार गोष्ठी में सर्वप्रथम जिले के सभी प्रखंड के प्रखंड संयोजकों द्वारा अपने प्रखंडों में किए जा रहे कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया एवं भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। विवेचन के बाद पूरे जिले के गायत्री परिजनों ने सर्वसम्मति से जिले के 6 प्रखंडों बेंगाबाद, डुमरी, राजधनवार ,सरिया, गावां एवं बिरनी प्रखंड में वर्ष 2023 के मार्च एवं अप्रैल माह में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न करने का निर्णय लिया। इसके लिए यज्ञ के सफल संचालन हेतु यज्ञ समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया।

बताया गया कि यज्ञ से पूर्व स्थानीय स्तर पर 24 -24 गायत्री दीप महायज्ञ एवं हवन यज्ञ संपन्न किया जाएगा। विचार गोष्ठी में सतीश कुमार, दर्शन पंडित, भागीरथ प्रसाद सिंह, तुलसी पंडित, काशी प्रसाद, दयानंद प्रसाद, भागवत जायसवाल, मनोज शर्मा, अनिल साहू, राम प्रसाद नायक, संजय चौरसिया, किशुन महतो, हरिहर मंडल, विशेश्वर साहू, राजेश कुमार, रेखा देवी, मनोरमा जायसवाल, सुमन गुप्ता, पूनम बर्नवाल, पार्वती बरनवाल, उर्मिला बरनवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।