Site icon GIRIDIH UPDATES

प्रतिमा विसर्जन के साथ गिरिडीह में गणेश महोत्सव का समापन, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा यात्रा

Share This News

गिरिडीह शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में तीन दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। बीते 9 सितंबर की शाम गाजे बाजे के साथ विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का विसर्जन कर दिया गया।

इस दौरान भक्तों ने नम आंखों बप्पा विदाई दी और अगले बरस जल्दी आने की कामना की। इस मौके पर पूजा समिति के लोगों व भक्तों ने 9 सितंबर सुबह पूजा कर हवन की पूर्णाहुति दी।

इसके बाद देर शाम ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा को नदी-तालाबों में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न नदी-तालाबों पर गणपति बप्पा की प्रतिमा की एक झलक पाने को भक्तों की भारी भीड़ थी। इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Exit mobile version