Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह अंचल कार्यालय में वरीय लेखा लिपिक प्रवीण सहाय को दी गयी विदाई, अंचल अधिकारी समेत कई कर्मी रहे मौजूद

Share This News

गिरिडीह अंचल कार्यालय में वरीय लेखा लिपिक प्रवीण कुमार सहाय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने किया। इस दौरान सबसे पहले अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें श्री भागवत गीता दिया वहीं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मियों ने एक-एक कर उन्हें माल्यार्पण कर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें विदाई दी।

इस विदाई समारोह में अंचल अधिकारी के अलावा अंचल निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, शम्भू विश्कर्मा, शम्भू शरण, रितेश केशरी, गौतम कुमार, प्रधान सहायक सरफराज अहमद, सहायक संजीत ठाकुर, नकुल पाठक, बसंत कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थे।

इस दौरान अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने कहा कि प्रवीण कुमार सहाय एक कुशल, आदर्श और लोकप्रिय कर्मी की विशेषताओं को संपूर्णता से समेटे हुए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिनकी नियुक्ति होती है, उनकी सेवानिवृत्ति अवश्य होती है। व्यवहारिक जीवन के समान ही उनका आध्यात्मिक जीवन भी सफल सुखद और मंगलमय हो ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

Exit mobile version