Site icon GIRIDIH UPDATES

द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में गिरिडीह में जश्न का माहौल

Share This News

देश के इतिहास में पहली बार दलित आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बनी प्रथम नागरिक। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के देश के प्रथम नागरिक बनने पर न केवल आदिवासी, बल्कि देश में सभी को गर्व की अनुभूति हुई है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो चुकी है गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा परिसर में हुए मतदान में 99.18 फीसदी वोटिंग हुई थी। जिसमें उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू थीं। दोनों उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला हो चूका है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को भारी मतों से हराया है। बता दें की पहले राउंड की काउंटिंग में ही द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी पछाड़ दिया था।

द्रौपदी मुर्मू के शानदार जीत को लेकर सभी जगहों पर लोगों ने जश्न मनाया गिरिडीह में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान में विजय जुलूस निकाला। इस जुलूस में काफी संख्या में आदिवासी महिलाओं के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी एक दूसरे को जीत की बधाइयां दे रहे थे तथा महिलाएं मांदर की थाप के साथ संथाली नृत्य भी कर रही थी। पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खूब आतिशबाजी भी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाया।

Exit mobile version