Site icon GIRIDIH UPDATES

मुंबई से बाबाधाम तक सीधी हवाई सेवा शुरू, देवघर पहुंची पहली फ्लाइट

Share This News

मुंबई से देवघर की सीधी हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। मंगलवार को दोपहर एक बजे इंडिगो की पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची, जहां वाटर कैनन सैल्यूट से स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट से बाहर निकले यात्रियों ने कहा-यह हवाई सेवा यात्रियों को काफी राहत पहुंचाएगी। करीब 180 यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट मुंबई से देवघर पहुंची। देवघर पहुंचने पर लोगों ने बाबा बैद्यनाथ की धरती को नमन किया।

आपको बता दे कि मुंबई-देवघर हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार व शनिवार) रहेगी। आगे इस सेवा का विस्तार भी किया जा सकता है।

Exit mobile version