Site icon GIRIDIH UPDATES

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहे जाने के विरोध में गिरिडीह में भाजपा नेताओं ने दिया धरना

Share This News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी के आपत्तिजनक बयान पर देश भर में विरोध हो रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह शहरी क्षेत्र के टावर चौक में भाजपा जिला कमिटी द्वारा धरना देकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी समेत पूरे कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान धरना में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व मेयर सुनील पासवान, प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ,नुनूलाल मरांडी, इंजी विनय कुमार सिंह, चुनुकांत, एजाज अहमद सोनू, विवेश जालान, संदीप डंगाईच, अनूप सिन्हा, बाबुल गुप्ता, अमित पासवान, किरण पांडेय, मनोज संघाई, दीपक स्वर्णकार, मोतीलाल उपाध्याय, सिकंदर हेम्बम समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version