गिरिडीह के बनहत्ती स्थित स्कॉलर बीएड कॉलेज में एनएसएस के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें प्रशिक्षु छात्र-छात्रों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला के नेतृत्व में किया गया।
प्रशिक्षुओं ने इस मौके पर अपना विचार रखा। वहीं प्राचार्या डॉक्टर शालिनी खोवाला ने 75 वें संविधान दिवस पर प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक विविधता वाला देश है, जिसके कारण यहाँ के लोगों के बीच सोच व वैचारिक मतभेद,व तकरार होना स्वभाविक है, किन्तू हमारा संविधान एक ऐसी कड़ी है जो हम सबको आपस में जोड़े रखता है। यह नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। हमारा संविधान अपने देश के शासन और नागरिकों के अधिकारों के लिए एक दस्तावेज है उनमें उन सभी सिद्धांतों व मूल्यों को शामिल किया गया है जिस पर हमारा देश आधारित है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दस्तावेज को बनाने मेंडॉ भीम राव अम्बेडकर जैसे महान लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संविधान हमें यह बताता है कि हमारी सरकार कैसे चलेगी, हमारे पास क्या अधिकार है और हमें क्या करना चाहिए। यह हमारे देश को एक लोकतांत्रिक देश बनाता है जहाँ सभी को बराबरी का अधिकार है। वहीं एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर जमैयार ने सभी को संविधान की उद्देशिका का शपथ दिलाया। इस मौके पर कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।