झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को गिरिडीह समेत झारखंड के कई इलाकों में बारिश हुई। आज सुबह भी गिरिडीह समेत कई जिलों में काले बादल नजर आ रहे हैं।
आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 4 डिग्री तक गिरने के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी।