Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में छठ घाट पूजा समितियों को सम्मानित करेगा सीसीआई

Share This News

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह इस वर्ष छठ घाट पूजा समितियों को सम्मानित करेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सीसीआई के अध्यक्ष राहुल वर्मन ने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है।

इस पर्व में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ स्वच्छ घाट, आकर्षक सजावट व छठव्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था करने वाले घाटों को चिन्हित कर विशेष सम्मान के साथ सभी 38 छठ घाट समितियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो छठ घाटों का मुआयना कर अपना निर्णय देगा।

टीम में सीसीआई के अध्यक्ष राहुल वर्मन और सचिव विकास गुप्ता के साथ गिरिडीह अप्डेट्स के निशांत गुप्ता, पत्रकार लालू मिलन, बिनोद शर्मा, योगेश्वर दास व विकास सिंह को शामिल किया गया है। छठ महापर्व संपन्न होने के बाद भव्य कार्यक्रम आयोजित कर छठ घाट समितियों को सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version