गिरिडीह

जमीन मापी के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, रणभूमि में तब्दील हुआ इलाका, दोनों पक्षों से 10 से अधिक लोग घायल

Share This News

गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र लेदा पंचायत के करमाटांड़ में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षो में जमकर मा,रपीट हो गई। दोनो पक्षो से 10 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा हैं।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ज़मीन की नापी दूसरे पक्ष के लोग करा रहे थे। इसी दौरान पहले पक्ष से कुछ लोगों ने मना किया जिसके बाद दोनों पक्ष से मा,रपीट होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया उसी समय दोनो तरफ से लाठी डंडा पत्थर से मा,रपीट शुरू हो गई। जिससे पूरा इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया।

पहले पक्ष से अनिल कुमार वर्मा, बहादुर वर्मा, कालिया देवी, रीना देवी, श्रीकांत कुमार, अमिताभ वर्मा वहीं दूसरे पक्ष से घायल रेणु वर्मा, जितेंद्र वर्मा, भुनेश्वरी देवी, केशो वर्मा, जिंतामनी वर्मा घायल है।
इस घटना में दोनों तरफ से 10 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें चार लोगों की गंभीर स्थिति बताया जा रहा है घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply