Site icon GIRIDIH UPDATES

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल पहुंचे रांची

Share This News

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे. दोपहर एक बजे वे खूंटी रवाना होंगे, जहां जिला कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने का उनका कार्यक्रम है. इस दौरान वे वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से भी मिलेंगे.

इसके बाद वे रांची ग्रामीण जिला के बुंडू मंडल की बैठक में शामिल होंगे।सुनील बंसल शनिवार 24 दिसंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड प्रदेश भाजपा की कमेटी की तैयारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा कर स्थिति को जानने का प्रयास करेंगे.

Exit mobile version