गिरिडीह में जारी है भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध, पद नहीं मिलने से कई लोग नाराज
giridihupdatesComments Off on गिरिडीह में जारी है भाजपा जिलाध्यक्ष का विरोध, पद नहीं मिलने से कई लोग नाराज
Share This News
बढ़ते ठंड से एक ओर जहां लगातार पारा लुढ़कता जा रहा है। वहीं भाजपा में जिला कमिटी गठन के बाद पद नहीं मिलने से पुराने कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ा हुआ है। पद नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसी कड़ी में रविवार को हटिया कोवाड़ मैदान में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता वैधनाथ प्रसाद वर्मा ने किया। जबकि संचालन अरुण राणा के द्वारा किया गया।
बैठक में 8 जनवरी को जिलाध्यक्ष महादेब दुबे के खिलाफ पार्टी कार्यालय में आयोजित धरना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि जिलेभर के आक्रोशित कार्यकर्ता धरना में शामिल होंगे। मौके पर भाजपा नेता भगीरथ मंडल ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 8 जनवरी के धरना पर यदि प्रदेश नेतृत्व एक्शन नहीं लेती है तो कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में जाकर धरना देंगे। बैठक में एंथोनी स्वामी, भागीरथ मंडल, बीरेंद्र कुमार कान्दू, अनिल कुमार राय, एतवारी यादव, अनिल कुमार साहू, नरेश कुमार साव, अशोक साव, नारायण मंडल, हेमंती देवज़ जयमंगल राणा, राजेश प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, शोभलाल प्रसाद मंडल, महेंद्र मंडल, अजित कुमार, विकास वर्मा, जगरनाथ यादव आदि उपस्थित थे।