Site icon GIRIDIH UPDATES

बर्ड फ्लू ने बढ़ाई चिंता, बगोदर में अफवाह के बाद टीम ने की जांच नहीं हुई पुष्टि

Share This News

झारखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद गिरिडीह जिले में भी चिंता बढ़ गई है। जिसके बाद अफवाह का बाजार भी गर्म है आज सुबह गिरिडीह के बगोदर में यह अफवाह भी फैल गयी कि एक गांव में पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैल गया है। सूचना मिलने के बाद तुरंत पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम तत्काल उस गांव में जाकर बर्ड फ्लू की जांच की जिसमे बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई।

जिला स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि बर्ड फ्लू का भले ही अफवाह फैलाया गया हो, फिर भी इससे बचे रहना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए अलर्ट है। बर्ड फ्लू जानवरों और पक्षियों से होकर इंसानों में तेजी से फैलता है। जानवरों में सूअर और पक्षियों में मोर, बत्तख और मुर्गा-मुर्गी को यह बीमारी चपेट में लेता है।

Exit mobile version