गिरिडीह जिले के कारोडीह कस्तूरबा विद्यालय के समीप जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग में बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की मोकै पर मौ,त हो गई है और एक युवक घायल हो गया है।
मृ,तक की पहचान ग्राम कारोडीह निवासी पूरण यादव के इकलौता पुत्र 20 वर्षीय उमेश यादव के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक मृ,तक उमेश यादव का साथी विकास यादव है।
घटना के संबंध में बताया गया कि उमेश यादव और विकास यादव दोनों पल्सर बाइक JH 11AR 8795 से कहीं जा रहा थे, इसी दौरान कस्तूरबा विद्यालय के पास बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया जहां उमेश यादव की मौके पर मौ,त हो गई, वहीं घायल विकास यादव को स्थानीय लोगों ने निजी एम्बुलेंस से बेहतर ईलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद आगे की करवाई में जुट गई।