Site icon GIRIDIH UPDATES

हिंदू संगठन से जुड़े भैरव सिंह रांची हिंसा में पाए गए निर्दोष, मंदिर के छत से किसी ने नहीं चलाई थी गोली

Share This News

झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड में 10 जून को मंदिर के छत से किसी ने गोली नहीं चलाई थी। रांची पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि मंदिर के घर पर एक व्यक्ति अपने मोबाइल से फोटो ले रहा था। इस वजह से कैमरा का फ्लैश जल रहा था। समुदाय विशेष का आरोप था कि हिंदू नेता भैरव सिंह मंदिर की छत पर मौजूद था। उसके द्वारा ही गोली चलाई गई थी। इसके बाद मेन रोड में लोग उग्र हो गए थे।

जांच में पाया गया कि घटना के वक्त मेन रोड में ना भैरव सिंह मौजूद थे ना ही इस घटना में भैरव सिंह की कोई संलिप्तता है।मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम ने भैरव सिंह के घर से लेकर महावीर मंदिर तक सारे सीसीटीवी फुटेज, भैरव सिंह के मोबाइल का सीडीआर और लोकेशन सारा चीज का जांच किया। इसमें कहीं से भी कोई ऐसा सबूत नहीं मिला, जिसमें भैरव सिंह मेन रोड में हो। वहीं मंदिर से गोली चलने की बात भी झूठा निकला।

 

Exit mobile version