Site icon GIRIDIH UPDATES

जमुआ में नये बी डी ओ के रूप में अशोक कुमार ने लिया पदभार

Share This News
जमुआ:- विकाश यादव
जमुआ में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।निवर्तमान बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार से उन्होंने पदभार लिया।निवर्तमान बीडीओ बिनोद कर्मकार और अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा ने बुके देकर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति को रफ्तार देना उनकी प्रथमिकता होगी।
कहा कि निवर्तमान बीडीओ के नक्शे कदम पर चलते हुए आमजनों को सहूलियत प्रदान करेंगे।जमुआ में पारदर्शी और भ्र्ष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का भरपूर प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि उनके कार्यों में किन्हीं को कोई त्रुटि दिखे तो वे सीधा उनसे मिलकर शिकायत करें। इस दौरान प्रखंडकर्मी शाहिद अख्तर, जलाल अंसारी, रमेश कुशवाहा, महेंद्र यादव, राजेन्द्र राय, अंजन सिन्हा, मुस्लिम अंसारी आदि उपस्थित थे।
Exit mobile version