बनियाडीह स्थित जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह के आवास पर झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गिरिडीह जिला कार्यकारिणी की बैठक बीते सोमवार को की गयी। उक्त बैठक में निम्न बिन्दु पर निर्णय लिए गए साथ ही पंद्रह जनवरी तक सेवा सम्पुष्टि एवं 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को वरीय वेतनमान में प्रोन्नति संबंधी पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा निर्गत नहीं किये जाने पर संगठन द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
वहीं संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक प्रखंड में चुनाव कराये जाने एवं सदस्यता शुल्क पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद, ज़िला उपाध्यक्ष बिनोद प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव मोo नौशाद शमां, अनुमंडल अध्यक्ष रविकांत चौधरी आदि उपस्थित थे।