Site icon GIRIDIH UPDATES

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा गायत्री महायज्ञ का आयोजन

Share This News

अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह के द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में आज दिनांक 8 जुलाई 2022 को संपन्न गायत्री महायज्ञ में 4 जोड़ों का विवाह दिवस मनाया गया, साथ ही दो बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर संस्कार परंपरा पर प्रकाश डालते हुए गायत्री शक्तिपीठ के प्रकाश मंडल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विवाह दिवस दिवस मनाने से दांपत्य जीवन में हमेशा में सुख शांति बनी रहती है। वर्तमान समय में यह देखा जा रहा है कि परिवार में पति पत्नी के बीच में भी प्रेम का अभाव हो गया है और विवाह बंधन में दरारे आ रही हैं।

विवाह दिवस उत्सव के शुभ अवसर पर दंपत्ति के द्वारा विवाह के समय किए गए संकल्प को दोहराया जाता है ,इससे एक तरफ से शादी का रिनुअल हो जाता है। इसके साथ ही 2 बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न करवाया गया। 5 वर्ष के पूर्व मुंडन संस्कार करने से बच्चे के मस्तिष्क का तीव्र गति से विकास करता है एवं स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। इस शुभ अवसर पर रोशनी देवी ,पूनम राम, बीनू गुप्ता सहित महिला मंडल के बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Exit mobile version