Site icon GIRIDIH UPDATES

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर झारखंड में अलर्ट, डॉक्टरों की छुटि्टयां कैंसल, एयरपोर्ट में विजिटर्स की इंट्री बंद

Share This News

भारत- पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए झारखंड में अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

कहीं से कोई अनहोनी न हो जाए इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट में विजिटर्स की इंट्री बंद कर दी गई है। रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रदेश के डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।

रिम्स में बेड भी सुरक्षित रखे गए हैं। इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए रिम्स में डॉक्टरों की विशेष टीम का गठन किया गया है। इतना ही नहीं, सुरक्षा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी थानेदारों को पूरी रात पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। चौक-चौराहे पर संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखा जा रहा है।

Exit mobile version