Site icon GIRIDIH UPDATES

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए की पानी की व्यवस्था

Share This News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज ईकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इस भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों को सरंक्षण देने के लिए अपने-अपने घरों की छतों पर बालकोनी में दाने और पानी की व्यवस्था की और उन्हें सरंक्षण देने का संकल्प लिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे अभाविप के गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देख सेवा बर्डस अभियान के तहत पक्षियों को सरंक्षण देने के लिए अपने-अपने घरों की छत पर और बालकोनी में पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था की।

इसमें समाज के लोगों से अपील की सभी अपने घरों की छतों व आसपास व पेड़ों पर मटके, सकोरे बर्तन आदि में पानी भरकर और किसी अन्य पात्र में दाना पक्षियों के लिए रख दें और उन्हें सरंक्षण दें, क्योंकि पक्षी, जीव व जंतु मनुष्य के जीवन का हिस्सा है। इनकी रक्षा करना मनुष्य का कर्तव्य है। जब इंसान पानी के लिए परेशान हो जाता है तो इन पशु-पक्षियों का भी हमें ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे में परिषद ने भी आमजनों से लॉकडाउन का पालन करते हुए इसमें सहभागिता करने की अपील की है। इस अभियान में अभाविप के गिरिडीह कॉलेज अघ्यक्ष अंकित राज, सक्रिय कार्यकर्ता गिरिडीह कॉलेज से प्रिति कुमारी, स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी, आस्था प्रसाद, आकांक्षा कुमारी, सरिता कुमारी, प्रतिक रॉय, आनंद कुमार, सागर मोदी आदि जोर शोर से लगे हुए।

Exit mobile version