जमात इस्लामी हिंद महिला प्रकोष्ठ की और से चलाया गया राष्ट्रव्यापी मजबूत परिवार, मजबूत समाज अभियान
giridihupdates
Share This News
जमात इस्लामी हिंद महिला जमात इस्लामी हिंद महिला प्रकोष्ठ गिरिडीह द्वारा 19 फरवरी से 28 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी मजबूत परिवार मजबूत समाज अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में महिला प्रकोष्ठ का यह मानना है कि परिवार समाज का सबसे संस्था है। इस दौरान बताया गया कि परिवार समाज के उत्थान उसके अस्तित्व एवं सुरक्षा और उसकी संरक्षा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस दौरान साजिया हसन ने बताया कि इस अभियान में जमाअत इस्लामी हिंद द्वारा तीन चार टीम बनाकर डोर टू डोर घूम घूम कर इस्लामी लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को समाज के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस अभियान में लोगों के घरों तक पंपलेट और किताबों के माध्यम से समाज के परेशानी, बुराई के बारे में जानकारी दिया जाएगा। बताया गया कि समाज और सोसाइटी में बहुत सारी बुराइयां बढ़ गई है। इसी बुराई को खत्म करने के लिए लोगों के घरों की समस्या को जानकर उसे खत्म करने का कोशिश किया जाएगा। इस दौरान सरफराज उर्फ सैफी ने बताया कि इस अभियान में लोगों के घरों की समस्या के बारे में जाना जाएगा और उसका निदान करने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया कि देश निर्माण के लिए समाज निर्माण जरूरी है और समाज निर्माण में परिवार की एकजुटता यहम होता है। इसलिए हम लोग सभी धर्म के लोगों से आग्रह करते हैं कि देश निर्माण के लिए और देश को सुदृढ़, सशक्त, मजबूत बनाने के लिए आगे बढ़े। मौके पर अकसा सरफराज,शाजिया हसन, तडब जमाल, राइस्ता यास्मीन,खुसरा फ़िरदौस आदि उपस्थित थे।