गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो पंचायत के अंतर्गत कठवारा गांव में 14 वर्षीय बालक की पिटाई के बाद इलाज के दौरान आज शनिवार को मौ,त हो गई है। नाबालिग के मौ,त के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृ,तक कठवारा गांव के लखन रजवार के इकलौते पुत्र धोनी रजवार है। इनके पिता लखन रजवार की पहले ही मृ,त्यु हो चुकी है। पिता के न रहने के वजह से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है जिस वजह से धोनी रजवार की मां दूसरों के घरों में काम कर घर का गुजारा करती है।
बताया गया कि गुरुवार की रात आरोपी मिथलेश से धोनी रजवार की किसी बात को लेकर मा,रपीट हो गई थी जिसमें धोनी रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से घायल धोनी रजवार की मां पैसे जुटाना में लगी थी लेकिन इस बीच शनिवार की सुबह धोनी रजवार ने दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी उनमें आक्रोश फैल गया और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
इस बीच आरोपी युवक मिथिलेश ऑटो से कहीं भागने की फिराक में था, और आक्रोशित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बंधक बनाकर रखा और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड और मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगी। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों में आरोपी मिथिलेश को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में सहायता राशि दी गई। स्थानीय लोगों ने भी मृ,तक के परिजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद मौजूद पुलिस आरोपी मिथिलेश को अपने साथ ले गई और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।