गिरिडीह

समलैंगिक पत्नी की तलाश में राँची से गिरिडीह पहुँची महिला, पत्नी की बरामदगी लेकर थाने में दिया आवेदन

Share This News

 

रांची की रहने वाली महिला ने गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर अपनी समलैंगिक पत्नी की गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराया है। दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे जा,न से मा,रने की धमकी भी दी गयी है। कहा कि वर्ष 2017 में उसकी गिरिडीह की एक महिला से पहचान हुई थी। दोनों उस वक्त रांची के एक कॉल सेंटर में साथ काम करती थीं। दोस्ती के बाद दोनों चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहीं। युवती का कहना है कि उसकी साथी मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। उस पर समलैंगिक विवाह का दबाव बना रही थीं। हमेशा आ,त्महत्या की धमकी देती थी। अगस्त 2024 में दोनों ने पारसनाथ मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगी। विवाह के बाद महिला ने समलैंगिकता प्रमाणपत्र भी तैयार कराया।
इस बीच, मई 2025 में महिला रांची से गिरिडीह अपने घर आयी और इसके बाद वह लापता हो गयी। युवती ने बताया कि 15 मई को दोनों के बीच आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। इसके बाद महिला का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उसने महिला के परिजनों से संपर्क किया, तो जानकारी मिली कि वह घर से गायब है। इसके बाद युवती ने 24 मई को गिरिडीह नगर थाना में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज करायी। साथ ही 12 जून को रांची कोर्ट में भी सनहा दाखिल किया। युवती ने सोमवार को गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी की बरामदगी व धमकी देने वाले अज्ञात शख्स व अन्य दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply