गिरिडीह पुलिस ने 22 मई की रात अपराधियों ने पोबी गांव के विशाल सोनी से हवाई फायरिंग कर जेवरात और नकद लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है।
आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान डॉ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए घटना के दिन से ही छापेमारी शुरू कर दी थी। तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्य के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ अपराधी गिरिडीह जिले के ही हैं।
इसके बाद पुलिस ने जमुआ से एक अपराधी काे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर पचंबा थाना, मुफस्सिल थाना क्षेत्र और धनबाद से कुल मिलाकर छह अपराधियों को दबोचने में सफलता पायी। इन अपराधियों के पास से 10 पीस चांदी की पायल, दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, घटना में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिल (सफेद कलर की अपाचे मोटरसाइकिल और लाल रंग की होंडा एसपी 125) बरामद की है।
गिरफ्तार अपराधियों में पचंबा थाना क्षेत्र के करहरबारी से भोला सिंह, झरिया थाना क्षेत्र के सहाना पहाड़ी से मुनेश्वर बेलदार, पचंबा थाना क्षेत्र के माथाडीह से मो. समीर अंसारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाँटांड से अजय दास, जमुआ थाना क्षेत्र के कुरुमटांड से छोटू सिंह और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाँटांड से राजू कुमार दास को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
कहा कि इन सभी अपराधियों का पूर्व में भी अपराध की कई मामलाएं विभिन्न थाने में दर्ज है। उन्होंने बताया कि कांड में शामिल एक और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छापेमारी के दौरान पचंबा थाना, खोरीमहुआ थाना, जमुआ अंचल, हीरोडीह थाना, धनवार थाना, देवरी थाना, जमुआ थाना और तकनीकी शाखा के दल शामिल थे।