गिरिडीह देश-विदेश राजनीति

झारखंड में वैध और अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च

Share This News

गिरिडीह में पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारो की आवाज को बुलंद करते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आक्रोश प्रदर्शन मार्च निकाला गया। यह मार्च पपरवाँटांड स्थित दुर्गा मंडप से आरंभ होकर उपायुक्त कार्यालय तक गया। इस आक्रोश प्रदर्शन मार्च में भारतीय जनता पार्टी के जमुआ विधायक मंजू कुमारी और बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो के अलावा भारी संख्या में भाजपा सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पपरवाँटांड से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च किया एवं पाकिस्तानियों और बांग्लादेशी घुसपैठियों भारत छोड़ो का नारा लगाया।

इस दौरान झारखंड में रह रहे अवैध एवं वैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को तत्काल झारखंड सहित पूरे भारत से निकलने की मांग की।
मौके पर भाजपा की जमुआ विधायक मंजू देवी ने कहा कि पहलगाम में 28 बेगुनाह को धर्म पूछ कर ह,त्या करने वाले आ,तंकी, जो पाकिस्तान से आए थे उनके इस कायरता पूर्ण कार्य को लेकर भारत सरकार ने यहां रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है। ऐसे में पूरे देश से पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें वापस पाकिस्तान भेजने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन झारखंड सरकार ने अभी तक किसी भी पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की पहल शुरू तक नहीं की है।

अपनी इसी मांग को लेकर राज्यपाल के नाम गिरिडीह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।
वहीं बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा की भारत में यह ऐसी पहली घटना है जिसमें आ,तंकवादियों द्वारा नाम और धर्म पूछ कर 26 निर्दोष भारतीयों की ह,त्या की गई है। इस तरह की घटना बड़ी ही चिंता का विषय है इस दौरान उन्होंने आम लोगों से यह अपील की है कि आपके आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करें और नजदीकी थानों में इसकी सूचना दें जिससे उन्हें वापस भेजने का काम किया जा सके। साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार और झारखंड के राज्यपाल से मांग की है की गिरिडीह के साथ-साथ पूरे झारखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उनको वापस उनके देश भेजने का काम करें।

Leave a Reply