गिरिडीह

गिरिडीह निगम क्षेत्र में 21 योजनाओं का झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया शिलान्यास

Share This News

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास को लेकर कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को नगर निगम परिसर में किया गया। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी योजनाओं का नारियल फोड़कर किया। इसके पहले जिला अध्यक्ष का स्वागत उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने पुष्प गुच्छ देकर किया।

शिलान्यास में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पीसीसी सड़क निर्माण समेत कुल 21 योजना शामिल है। इस बाबत जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत एक करोड़ 71 लाख की लागत से स्वीकृत 21 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कहा कि संवेदक को खास निर्देश दिया गया है कि सही समय पर गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए काम को पूरा करेंगे। कहां की स्थानीय लोगों का भी कर्तव्य बनता है कि कामों में सहयोग करें। कहा कि गुणवत्तापूर्ण काम होने से लंबे दिनों तक इसका लाभ लोगों को प्राप्त होता है।

जानकारी दी गई थी नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को योजनाओं का शिलान्यास करना था। लेकिन सत्र रहने के करण वह उपस्थित नहीं हो सके। मौके पर जेई मोहम्मद फिरोज झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू शाहनवाज अंसारी वार्ड पार्षद सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव वार्ड पार्षद अशोक राम सुमित कुमार अनिल राम सैफ अली गुड्डू सहित निगम कर्मी मौजूद थे।