गिरिडीह झारखण्ड राजनीति

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम 5 बजे थम जाएगा शोर, 20 नवंबर को झारखंड के 38 सीटों पर होगा मतदान

Share This News

आज शाम से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे और अंतिम चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। अंतिम चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14, 218 बूथों पर मतदान होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज शाम को सभी जगहों पर प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज सभी दलों के नेता पूरे दमखम से प्रचार करेंगे।

वंही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि आज शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा। रवि कुमार ने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।