गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज सुबह प्रभात फेरी निकाली, जिसमें लोगों के बीच तिरंगे का वितरण किया।
साथ ही प्रभातफेरी में चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के घरों में तिरंगा झण्डा को लगाने का काम किया। इस दौरान जे पी चौक और अंबेडकर चौक पर स्वच्छता अभियान भी चलाया, तत्पश्चात महापुरुष के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस तिरंगा यात्रा में निर्भय कुमार शाहबादी,दीपक स्वर्णकार,शालिनी वैश्खियार,अशोक केशरी,गुरुभेज सिंह कालरा, हबलू गुप्ता,अशोक सिंह,अजय पाठक,बीरेंद्र वर्मा,पवन शर्मा,अजीत राम सुबोध सिंह,राजेंद्र सिंह,दीपक शर्मा,प्रकाश दास,सुरेश गुप्ता,अनूप सिन्हा,पिंटू राम,अमित गुप्ता,पंकज शर्मा,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।