गिरिडीह झारखण्ड

पर्यावरण दिवस के मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल ने नव निहालों को पर्यावरण संरक्षण का उपदेश दिया

Share This News

अखिल विश्व गायत्री परिवार महिला मंडल गिरिडीह के द्वारा स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह में बाल संस्कार शाला कार्यशाला के तीसरे दिन आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित नव निहालों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल जिला समन्वयक सुमन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण रक्षा हम सब का प्रथम कर्तव्य है, आज .वृक्ष वनस्पतियों के अभाव में ही तापमान अत्यधिक बढ़ता हुआ चला जा रहा है और इसके कारण मनुष्य जीवन कठिन होता हुआ चला जा रहा है।

उन्होंने बच्चों को कहा कि अपने-अपने घरों में कम से कम एक-एक पौधे का रोपण अवश्य करें ताकि हम सभी इस बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित कर सकें। इस अवसर पर पुष्पा शक्ति ने भी उपस्थित बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की बात कही ,उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भी अति आवश्यक हो गया है क्योंकि बढ़ते तापमान के कारण जल स्तर भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा है और जितने भी जल स्रोत है वह सूखते जा रहे हैं। अतः हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि जल स्रोतों को कैसे सशक्त किया जा सके इस पर भी हम सभी को ध्यान देना अति आवश्यक है।

प्रोजेक्ट हाई स्कूल मंडरो में भी आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा प्रकोष्ठ गिरिडीह के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला युवा प्रभारी सुरेश यादव ने बच्चों को कम से कम एक-एक पौधे अपने-अपने घरों में लगाने का संकल्प करवाया।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन गुप्ता, पुष्पा शक्ति, उर्मिला बरनवाल, वीणा गुप्ता, पूनम राम, मधु चौरसिया, उमा गुप्ता, अर्चना देवी , रीना गुप्ता, कविता कंधवे, शशि बरनवाल सहित महिला मंडल का भरपूर सहयोग रहा।