Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड लौटे 27 मजदूरों को मिली आर्थिक मदद, डुमरी के वेद वाटिका होटल में हुआ स्वागत समारोह का आयोजन

Share This News

राज्य सरकार के पहल पर दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों का बुधवार को सकुशल घर वापसी हुई है। जिसको लेकर सभी मजदूरों में खुशी की लहर है। सभी प्रवासी मजदूरों के सकुशल घर वापसी के उपलक्ष्य में वेद वाटिका होटल डुमरी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जहां झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक, सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन तथा श्रम सचिव, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विभाग के द्वारा सभी मजदूरों के बीच 25-25 हजार रूपए का चेक का वितरण किया गया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन मजदूरों की बातचीत कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों का हौसला अफजाई किया और कहा कि राज्य सरकार आपकी सेवा और सुविधा में सदैव तत्पर है।

Exit mobile version