Site icon GIRIDIH UPDATES

गिरिडीह में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर में ही फंदे से लटका मिला शव

Share This News

गिरिडीह शहरी इलाके के मकतपुर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक 24 वर्षीय युवक का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक यूवक मकतपुर स्थित लोहार गली का रहने वाला चंद्रप्रीत सिंह वाधवा है। सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।

जिसके बाद मृतक के रिश्तेदारों के साथ मिलकर शव को फंदे से उतारा गया। बताया जाता है कि मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें युवक ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। हालांकि युवक ने आत्महत्या क्यों की इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता गुरुनाम सिंह की मौत डेढ़ माह पहले हो गई थी।

पिता की मौत के बाद वह बीमार मां के इलाज के लिए कोलकाता में रह रहा था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व वह कोलकाता से वापस अपने घर गिरिडीह लौटा था और अकेला रह रहा था। बताया जाता है कि मृतक के नाना भी गिरिडीह में ही रहते हैं।गुरुवार की रात अंतिम बार यूवक की फोन पर अपने नाना के साथ बात हुई थी। शुक्रवार की सुबह जब नाना ने युवक को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। जिसके बाद संदेह होने पर मृतक के नाना ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version