Site icon GIRIDIH UPDATES

झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, गिरिडीह समेत इन इलाकों में बारिश की संभावना

Share This News

देश के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। इस कारण आज और कल कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी गयी है। साथ ही 30 दिसंबर से मौसम साफ हो जाने के आसार भी हैं।

राजधानी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि 28 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिख सकता है। शनिवार की सुबह से ही पश्चिमी इलाके में बादल छाने लगेंगे। शाम तक इन इलाकों में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को गिरिडीह, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गोड्डा, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज में बारिश की संभावना है। वहीं, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में 29 दिसंबर को वर्षा के आसार हैं।

Exit mobile version